फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: क्षेत्र में जगह-जगह होल्यारों ने रंग जमाया, लगाया रंग

Tue, 26 Mar 2024 09:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र में रंगोत्सव होली की मंगलवार को भी धूम मची। होली गीतों के साथ जगह-जगह रंग, अबीर गुलाल एक दूसरे को लगाकर होली की शुभकामना दी। घरों में पकवान बने और खुशियां मनाई।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्र में होल्यारों के दल जगह-जगह होली गायन में मस्त रहे। मुख्य चौराहे से होल्यारों ने ना बोले अलबेली थी नाल.., चूड़ी छम चूड़ी छम, आदि होली गीत गाकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। इस दौरान होल्यार दीप पाठक, दिनेश खर्कवाल, सुरेश खर्कवाल, एडवोकेट एलडी नरियाल, हरीश जोशी, अमित जोशी आदि रहे। ज्ञानखेड़ा गांव में होल्यार सावित्री देवी, गीता देवी, हंसा भट्ट, संगीता भट्ट, गीता रावत, रुचि भट्ट ने होली गीत गाकर माहौल खुशनुमा बना दिया। नगर में सोमवार देर रात करीब साढ़े दस बजे गांधी मैदान मेें पूजा अर्चना के बाद होलिका दहन किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, शशांक गोयल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें