फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बाल वैज्ञानिकों ने लोहाघाट में बनाए आकर्षक मॉडल

Thu, 13 Apr 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बाल वैज्ञानिकों ने लोहाघाट में बनाए आकर्षक मॉडल। 
विज्ञापन

विज्ञापन



लोहाघाट (चंपावत)। केंद्रीय विद्यालय में बृहस्पतिवार को 50वीं जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। प्रौद्योगिकी विषय पर आयोजित प्रदर्शनी में 200 बाल वैज्ञानिकों ने विज्ञान, गणित, पर्यावरण विज्ञान के 60 से अधिक मॉडल बनाकर दिखाए। प्राचार्य संदीप त्यागी के निर्देशन और भौतिक विज्ञान शिक्षक कृष्ण सिंह रावत की देखरेख में लगी प्रदर्शनी में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी में उन्नति, पर्यावरण अनुकूलन सामग्री, स्वास्थ्य, स्वच्छता, परिवहन, नवाचार, पर्यावरण संबंधी चिंताएं, विकास, गणित विषय में सात मॉडल चुने गए जिन्हें केंद्रीय विद्यालय हरिद्वार में प्रस्तावित संभागीय स्तरीय प्रदर्शनी में ले जाया जाएगा। इस दौरान नवीन कुमार ध्यानी, आरके जादली, डॉ. याराय्या कोंद्रु, आरके जदली, सोनिका, योगेश सिंह आदि मौजूद रहे।

नार्वे से आए सिंद्रे और इंग्रिड सिंद्रे साझा किए अनुभव

चंपावत। इंडस नेशनल स्कूल में एजुकेशन विथ फन एंड एक्टिविटी कार्यक्रम के तहत नार्वे से आए मिस्टर सिंद्रे और मिसेज इंग्रिड सिंद्रे ने प्रतिभाग किया। उत्तराखंड में 20 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे सिंद्रे और इंग्रिड सिंद्रे ने बच्चों से बातचीत की और बच्चों की ओर से तैयार किए गए कार्यक्रमों को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शिक्षकों के साथ शिक्षण अधिगम को प्रभावी बनाने के तरीकों पर सत्र आयोजित किया गया जिसमें उन्होंने शिक्षकों के साथ अपने अनुभव और कार्यों को साझा किया। इस दौरान इंडस नेशनल स्कूल से गरिमा लडवाल, डॉ. भुवन चंद्र जोशी, नीरज जोशी, महेश ढेक, ममता पांडेय, संगीता अग्रहरी, योगेश उप्रेती, अमित तड़ागी, निशा तड़ागी आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें