फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सहकारी समितियों में भी खरीद सकेें गे पतंजलि के उत्पाद 

Sun, 24 Feb 2019 10:14 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत।
विज्ञापन
patanjali products
विज्ञापन

 चंपावत जिले की सहकारी समितियों में जल्द ही पतंजलि के उत्पादों की बिक्री होगी। जिले की 22 समितियों में से शुरुआत में चार समितियां ये उत्पाद उपभोक्ताओं को मुहैया कराएंगी। इसके लिए एक सप्ताह के भीतर इन समितियों का पतंजलि योगपीठ के साथ एमओयू (सहमति पत्र) होगा। इसके तहत पतंजलि की ओर से तैयार किए गए उत्पादों की बिक्री की जाएगी।

विज्ञापन


इससे न केवल ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को पतंजलि के गुणवत्तायुक्त उत्पाद मिल सकेंगे बल्कि समितियों की आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। चंपावत जिले की चंपावत, टनकपुर, कोट अमोड़ी और डुंगडई सहकारी समिति में पतंजलि के उत्पादों की बिक्री की जाएगी। इसके लिए इन समितियों ने 1912 नए सदस्यों का पंजीकरण किया है। इन सदस्यों के जरिए इन समितियों ने 191200 रुपये जुटाए हैं।

इस रकम से पंतजलि के उत्पादों को खरीदा जाएगा। इसके अलावा योग पीठ की ओर से साधन सहकारी समितियों को एक लाख रुपये लागत का सामान ओवरड्राफ्ट में भी दिया जा सकेगा। पतंजलि के उत्पाद की बिक्री की पात्रता के लिए पतंजलि योगपीठ की ओर से इन सहकारी समितियों को उपलब्ध कराए जाने वाले सामानों में 20 फीसदी की रियायत दी जाएगी। पीएस राणा,  जिला सहायक निबंधक, चंपावत ने बताया कि पहले चरण में जिले की चार सहकारी समितियों के माध्यम से पतंजलि योगपीठ के उत्पादों की बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन


इसे लेकर जल्द ही समितियों और पतंजलि योगपीठ के मध्य करार हो जाएगा। करार के बाद सामग्री उपलब्ध करने के साथ ही इन सहकारी समितियों में पतंजलि के उत्पादों की बिक्री शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें