फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस घंटे बाद लोहियाहेड और टनकपुर पावर हाउस में बिजली उत्पादन शुरू

Wed, 04 Jul 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन

शारदा नदी में अत्यधिक मलवा आने से सोमवार शाम से शारदा नहर और एनएचपीसी की पावर चैनल की जलापूर्ति बंद करने से लोहियाहेड और टनकपुर पावर स्टेशन में विद्युत उत्पादन ठप था। पानी साफ होने से मंगलवार शाम पौने पांच बजे नहर और पावर चैनल में पानी छोड़ा गया। करीब तीन घंटे बाद आधी रात से लोहियाहेड और टनकपुर पावर हाउस में विद्युत उत्पादन शुरू हो गया।

विज्ञापन


शारदा नदी में अत्यधिक मलवा (गाद) आने से शारदा हेडवर्क्स और एनएचपीसी प्रशासन ने सोमवार शाम साढ़े छह बजे से नहर और पावर चैनल की जलापूर्ति बंद कर दी थी। मंगलवार को नदी का पानी साफ होने के साथ ही पौने पांच बजे नहर और पावर चैनल में पानी छोड़ दिया गया। इस दौरान करीब तीस घंटे के लिए यूपीसीएल के लोहियाहेड और एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन में विद्युत उत्पादन ठप हो गया।

बता दें कि इस सीजन में नदी के पानी में अत्यधिक मलवा आने से दूसरी बार शारदा नहर और पावर चैनल की जलापूर्ति बंद करनी पड़ी थी। इस कारण उक्त दोनों विद्युत गृहों में बिजली का उत्पादन प्रभावित हुआ। शारदा बैराज अटेंडेंट जगदीश श्रीवास्तव ने बताया कि बीते दिवस नदी का पीपीएप (पार्ट पर मिनट, नदी के पानी में आने वाली गंदगी) 11600 था। इस कारण सुरक्षा के तहत नहर और पावर चैनल की जलापूर्ति बंद करना पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें