फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एनएच किनारे खतरा बने पेड़ों के चिह्नीकरण की कार्यवाही शुरू

Wed, 05 Jun 2024 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में एनएच किनारे खतरा बने पेड़ों को  चि​न्हित करते वन कर्मी। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। चंपावत-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे खतरा बने पेड़ों के निस्तारण की कार्यवाही शुरू हो गई है। ये पेड़ एनएच पर वाहनों के लिए खतरा बने हुए हैं। बारिश में इनके गिरने का खतरा बना रहता है। प्रशासन के निर्देश पर वन विभाग ने एनएच किनारे पहाड़ी पर खतरा बने पेड़ों के निस्तारण के लिए उनका चिह्नीकरण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वन दरोगा नंदा बल्लभ भट्ट के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने मानेश्वर से मरोड़ाखान राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे खतरा बने पेड़ों को चिह्नित करने का कार्य शुरू कर दिया है। बताया गया कि पहले चरण में खूना नाप भूमि और वन पंचायत में 22 पेड़ और बनगांव वन पंचायत में 12 पेड़ों को चिह्नित किया गया है।
पेड़ों के चिह्नीकरण के बाद इसकी रिपोर्ट एसडीएम के माध्यम से प्रभागीय वनाधिकारी को भेजी जाएगी। इसके बाद निस्तारण की अनुमति मिलने के बाद खतरा बने पेड़ों का निस्तारण किया जाएगा। टीम में वन बीट अधिकारी भास्कर नैनवाल, संजय रावत और अनीश शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

आवासीय बस्ती के लिए खतरा बने पेड़ों को कटवाने की मांग
बनबसा (चंपावत)। निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल ने वार्ड संख्या चार, पांच और छह में आवासीय बस्ती के लिए खतरा बने हरे पेड़ों को कटवाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त वार्डों में लगे विशाल हरे पेडों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से जनहित में बस्ती में लगे खतरनाक बन चुके पेड़ों को कटवाने या लाॅपिंग कराने मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें