फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: डीएम ने ग्वीनाड़ा गांव में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Fri, 03 Mar 2023 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने विकासखंड बाराकोट के ग्वीनाड़ा का भ्रमण किया। इस दौरान डीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ लोगों को स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों ने ग्वीनाड़ा एवं गैरी में सड़क सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उठाई जिस पर डीएम ने ग्रामीणों को दोनों गांव के लिए पांच किलोमीटर सड़क का निर्माण जिला योजना और अन्य मद से शीघ्र कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर लोनिवि की टीम गांव में आकर सड़क का सर्वे कर प्रस्ताव तैयार करेगी।

ग्वीनाड़ा गांव में ब्लाॅक प्रमुख विनीता फर्त्याल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने मनरेगा से गांव में बनाए गए अमृत सरोवरों में मत्स्य बीज भी डाले। उन्होंने कहा कि जिले में गांव में ही बेरोजगारों को रोजगार दिए जाने के लिए मनरेगा के सहयोग से 300 मत्स्य तालाब बनाए जा रहे है, जिनमें से 53 तालाबों में मत्स्य बीज भी डाल दिए गए हैं। इसके साथ ही जिले में पूर्व में निर्मित मत्स्य तालाब जो आपदा या किसी अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त हो गए हैं उनकी मरम्मत भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने डीएम से नए राशन कार्ड बनाए जाने की मांग की। सीडीओ आरएस रावत ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली, बीडीओ बसंत बल्लभ जोशी, पूर्व प्रधान केशव दत्त तिवारी, डीपीएम दीपा, ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक एमएस रावत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें