फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का समाधान जल्द करे विभाग

Mon, 27 Mar 2023 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट बीआरसी में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा करते राशिसं के पदाधिकारी। - फोटो : लोहाघाट बीआरसी में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा करते राशिसं के पदाधिकारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय शिक्षक संघ की बीआरसी सभागार में सोमवार को बैठक आयोजित की गई जिसमें शिक्षा विभाग से शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का समाधान किए जाने के साथ ही अटल उत्कृष्ट स्कूलों में कार्यरत गेस्ट टीचर के पदों को रिक्त मानने की पुरजोर मांग की गई।


संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षकों ने समस्याएं रखीं। ब्लाक स्तर पर शिक्षकों की सदस्यता कराने, विद्यालय को जारी होने वाला बजट सही समय पर आबंटित करने, धारा 27 के अंतर्गत होने वाले स्थानांतरण तत्काल करवाने, पदोन्नति में प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य सूची और प्रतीक्षा सूची जारी करने, डायट स्तर पर होने वाली विभिन्न ट्रेनिंग परीक्षाकाल के दौरान न कराने और अवकाश की सुविधा बहाल करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



संघ ने प्रभारी प्रधानाचार्यों को उनके कार्य के अनुरूप सभी सुविधाएं प्रदान करने, मंडल परिवर्तन और ट्रांसफर एक्ट का कड़ाई से पालन करने, स्वास्थ्य गोल्डन कार्ड से राशि कटने के बावजूद सुविधा न मिलने आदि मुद्दों पर भी चर्चा की। जिलाध्यक्ष अधिकारी ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के लिए संगठन को अहम भूमिका निभानी चाहिए। इस मौके पर संरक्षक प्रकाश बोहरा, इंदुवर जोशी, अनिल कुमार, पारुल शर्मा, भूपेश जोशी, सुनील पांडेय, दीपक अधिकारी, गोविंद मेहता, विनोद गहतोड़ी, मुकेश वर्मा, प्रकाश उपाध्याक्ष, रितेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें