चंपावत जिले के पंचेश्वर में सीमा पर मौजूद भारत और नेपाल के अधिकारी । संवाद
- फोटो : चंपावत जिले के पंचेश्वर में सीमा पर मौजूद भारत और नेपाल के अधिकारी । संवाद
चंपावत। जिले के पंचेश्वर में भारत-नेपाल के बीच मानव तस्करी, अन्य प्रकार की तस्करी एवं सीमा क्षेत्र में आपसी समन्वय स्थापित किए जाने को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आपसी सहयोग बढ़ाए जाने पर जोर दिया गया।
बैठक में दोनों देशों के बीच किसी भी प्रकार की तस्करी की रोकथाम, मादक पदार्थों की रोकथाम, देश विरोधी गतिविधियों की रोकथाम एवं अन्य विषयों में आपसी समन्वय स्थापित किए जाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सूचनाओं के आदान प्रदान पर जोर दिया। बैठक में नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस, स्वयंसेवी संस्था पीआरसी की टीम के अधिकारी कर्मचारियों के अलावा भारत की ओर से एसएसबी कमांडेंट हरीश जोशी, कोतवाली पंचेश्वर प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस व एसएसबी के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।