पुलिस कर्मियों की समस्याएं हर माह सुनीं जाएगी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर पुलिस कार्मिक परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए अब हर महीने सम्मेलन होंगे। रविवार को पुलिस कर्मियों ने आवास के टूटे फर्श सहित कई समस्याओं को उठाया। कहा कि चिल्ड्रन पार्क में कूड़ा रहता है। जिससे इस पार्क का उपयोग नहीं हो पा रहा है। महिला पुलिस कर्मियों ने पतियों की दूसरे स्थान में पोस्टिंग का मामला उठाया।
कहा कि इससे बच्चों की देखभाल ठीक से नहीं हो पा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल आचार्य ने बताया कि तीन साल तक एक जगह में रहने का शासनादेश है। कहा कि सभी समस्याओं का यथोचित समाधान किया जाएगा। बैठक में प्रतिसार निरीक्षक आरएम पांडेय, एलआईयू निरीक्षक एएस गुुंज्याल, दामोदर कापड़ी आदि मौजूद थे।