फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ग्रामोत्थान परियोजना से प्रियंका देवी ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी

Sat, 10 May 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
प्रियंका देवी। संवाद 
विज्ञापन
चंपावत। जिले के नायकगोठ निवासी प्रियंका देवी ने ग्रामोत्थन परियोजना से आत्मनिर्भरता बनी हैं। उनकी लगन और मेहनत के चलते वह हर माह करीब आठ हजार रुपये कमा रही हैं।
विज्ञापन

प्रियंका ने ग्रामोत्थान परियोजना के तहत ओम महिला संकुल संघ के साथ जुड़कर अपनी तस्वीर बदली और आज वह किराना दुकान खोलकर वह सफल उद्यमी बन गई हैं। उन्होंने परियोजना से जुड़कर समाज की अन्य महिलाओं को भी दिशा दी। योजना से उन्हें उद्यम स्थापित करने के लिए ढाई लाख रुपये दिए गए।
मानक के अनुसार उन्हें 30 प्रतिशत की 75 हजार धनराशि दी गई और 50 प्रतिशत के 1.25 लाख रुपये परियोजना के सहयोग से ऋण के माध्यम से उपलब्ध कराया गया जबकि 20 प्रतिशत राशि की 50 हजार धनराशि उन्होंने स्वयं वहन कर व्यवसाय की शुरुआत की। प्रियंका देवी कहती हैं ग्रामोत्थान योजना ने उनकी जिंदगी बदल दी है। आज वह स्वयं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं और दूसरों को भी योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं। वह कहती हैं कि कोई भी काम छोटा-बड़ा नहीं होता है। बस आप में उसे करने का जुनून होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें