फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी वाहन से बैराज तक नहीं जा सकेंगे श्रद्धालु

Sun, 19 Mar 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
टनकपुर शारदा बैराज को जाने वाले मार्ग पर लगाया गया बैरियर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

 मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन को आने वाले तीर्थयात्री शारदा बैराज तक अब अपने वाहनों से नहीं जा सकेंगे। प्रशासन ने बैराज तक निजी वाहन से जाने पर रोक लगा दी है। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने बाकायदा बैरियर लगा दिया है। अब तीर्थयात्री टुकटुक वाहन के जरिए बैराज तक जा सकेंगे। 
मान्यता है कि मां पूर्णागिरि धाम के बाद नेपाल के ब्रह्मदेव स्थित सिद्धबाबा के दर्शन कर मनोकामना पूर्ण होती है। अब तक तीर्थयात्री टनकपुर से करीब तीन किलोमीटर बैराज तक निजी वाहन से जाते थे। बैराज के पास वाहन पार्क कर आगे की यात्रा पैदल करते थे। मगर अब बैराज तक निजी वाहन ले जाने पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए प्रशासन ने मार्ग पर बैरियर लगा दिया है। इस बैरियर के बाद सिर्फ टुकटुक वाहन ही आवाजाही कर सकेंगे। मेला मजिस्ट्रेट अनिल चन्याल का कहना है कि भीड़भाड़ और अफरातफरी से बचने के अलावा पार्किंग की दिक्कतों के चलते यह कदम उठाया गया है। इससे तीर्थयात्रियों या अन्य लोगों को दिक्कत नहीं होगी। वहां से बैराज तक जाने के लिए टुकटुक लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिक किराया वसूल रहे टुकटुक चालक
निजी वाहनों को आगे नहीं जाने देने की प्रशासन की दलील चाहे जो भी हो, लेकिन इससे उप्र और दूसरी जगह से अपने वाहन से आने वाले तीर्थयात्रियों की मुश्किलें बढ़ रही है। उन्हें अपने वाहन को टनकपुर में पार्क कर टुकटुक के सहारे आगे बढ़ना पड़ रहा है। आरोप है कि टुकटुक चालक यात्रियों से निर्धारित 10 रुपए के बजाय 30 रुपए तक किराया वसूल रहे हैं। वहीं टुकटुक एसोसिएशन अधिक किराया वसूलने को गलत बताती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें