विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी की। इस अवसर पर ग्राम प्रधानों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। उन्होंने शीघ्र उनकी मांगें पूरी न होने पर समस्त ग्राम प्रधान विधानसभा का घेराव करने की चेतावनी दी।
बुधवार को जिला ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने पंचायतराज एक्ट में शीघ्र संशोधित कर धरातल पर लागू करने, प्रधानों का मानदेय 10 हजार रुपये मासिक करने, मनरेगा में
सामग्री का भुगतान शीघ्र करने, राज्य वित्त में 20 फीसदी कटौती को वापस लेने की मांग, मनरेगा में ग्राम पंचायतों को डोंगल दिए जाने और प्रधानों को बीडीसी में मनोनीत सदस्यों की जगह उचित सम्मान दिया जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जल्द मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह ग्राम प्रधान प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन के नेतृत्व में विधानसभा में धरना प्रदर्शन करेंगे।
इस मौके पर ग्राम प्रधान विनोद ढेक, महेश जोशी, महेंद्र सिंह, पूर्णानंद पंत, आनंद राय, भुवन सुतेड़ी, किशोर चिल्कोटी, महेश डांगी आदि मौजूद रहे।