फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से लदे ट्रकों को रोकने पर लगाया जाम

Sat, 30 May 2015 05:37 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग और पुलिस द्वारा रीठा साहिब जा रहे यात्रियों से लदे ट्रकों को रोकने से गुस्साए यात्रियों ने आधा घंटे तक राजमार्ग में जाम लगाया। ट्रकों से उतार कर यात्रियों को छोटे वाहनों से आगे भिजवाने के बाद ही जाम खुला।
विज्ञापन


गढ़वाल में हुई दुर्घटना के बाद शासन ने ट्रकों में सवार ढोने पर रोक लगा दी है। चंपावत जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा के तहत ट्रकों में सवारियां ढोने और बिना साइलेंसर लगे वाहनो के संचालन पर रोक लगाई है। शनिवार को चेकिंग के दौरान एआरटीओ विमल पांडेय और पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान रीठा साहिब गुरुद्वारा जा रहे जत्थे के चार ट्रकों को रोक दिया। इससे गुस्साए सिख यात्रियों ने एनएच पर चक्काजाम कर दिया। एआरटीओ, प्रभारी थानाध्यक्ष बीआर पौरी, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी के समझाने और रीठा साहेब जाने वाले अन्य यात्रियों के वाहनों से ट्रकों में बैठे यात्रियों को भेजने के बाद ही जाम खोला गया। ट्रकों से केवल सामान ले जाने की अनुमति दी गई। एआरटीओ का कहना है कि सुरक्षागत कारणों से ट्रकों में यात्रियों को ढोने की किसी भी सूरत में इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें