चंपावत के उदयन इंटरनेशनल स्कूल में छात्र की थर्मल स्क्रीनिंग करती महिला कर्मी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। छठीं कक्षा से आगे कक्षाओं के छात्र-छात्राओं की स्कूलों में लगातार आमद बढ़ रही है। पहले दिन स्कूल पहुंचने वालों की तादात महज 50 प्रतिशत थी लेकिन अब इस संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सीईओ आरसी पुरोहित ने बताया कि मंगलवार को जिले के तमाम सरकारी स्कूलों में 18565 विद्यार्थियों में से 63 फीसदी स्कूल पहुंचे हैं। वहीं छठीं से आठवीं के विद्यार्थियों के लिए मध्याह्न भोजन भी बन रहा है।
इधर निजी स्कूलों में भी विद्यार्थी पहुंच रहे हैं। अलबत्ता ज्यादातर निजी स्कूलों में चक्रवार (रोस्टर) छात्र-छात्राओं की पढ़ाई हो रही है। उदयन इंटरनेशल स्कूल के प्रबंधक दीपक जोशी का कहना है कि सामाजिक दूरी और कोरोना से बचाव के तमाम अन्य नियमों का पालन करते हुए चक्रवार छात्र-छात्राओं की पढ़ाई कराई जा रही है।