फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सिमलखेत-अल्मोड़ा, तामली मंच और कानपुर रूट में नई बस सेवा शुरू करने की तैयारी

Thu, 13 Nov 2025 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज की ओर से तीन नए रूटों पर बस चलाने की तैयारियां की जा रही है। शासन की ओर से समय से रोडवेज के लोहाघाट डिपो को नई बसें मिलती हैं तो डिपो की ओर से दो पर्वतीय और एक मैदानी रूट पर बस का संचालन करने की तैयारियां की जा रही हैं। लोहाघाट डिपो में वर्तमान में 32 बसों का बेड़ा है। इनमें से 12 नई बसों का संचालन दिल्ली रूट पर किया जा रहा है। 11 बसें अपना पर्वतीय क्षेत्र का मानक पूरा करने के बावजूद संचालित हो रही हैं जबकि नौ बसें मानक पूरा करने की कगार में पहुंच रही हैं। डिपो दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, देहरादून, बरेली, नैनीताल, हल्द्वानी, पोंटासाहिब, काशीपुर रूट पर बसों का संचालन कर रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में बसों का संचालन न होने से यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। बता दें कि कानपुर बस सेवा पूर्व में संचालित होती थी, लेकिन यह बंद होने से लोगों को बरेली से बस बदलनी पड़ती है। वहीं पिथौरागढ़ डिपो ने भी कानपुर के लिए संचालित बस सेवा पूर्व में बंद कर दी थी।
विज्ञापन

कोट
घर कानपुर है। ऐसे में परिवार के लोग जब भी आते या जाते हैं, उन्हें सीधी बस नहीं मिल पाती है। टनकपुर और बरेली के लिए भी कई बार सीट नहीं मिल पाती है। ऐसे में कई बार अधिक किराया देकर टैक्सी से जाना पड़ता है। - संतोष, दृष्टि मित्यिग, जिला अस्पताल।
कोटरोडवेज डिपो की कानपुर तक सीधी बस सेवा का संचालन नहीं होने से सफर आसान नहीं होता है। कई बार बस बदलनी पड़ती है। लंबा सफर करने के लिए कई बार संघर्ष करना पड़ता है। - बिटोला देवी, कानपुर, निवासी।
विज्ञापन

कोट
डिपो लोहाघाट-सिमलखेत-अल्मोड़ा, लोहाघाट-तामलीमंच और लोहाघाट-कानपुर बस सेवा संचालित करने का प्रयास कर रहा है। बसों की कमी के चलते इन रूटों पर बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। डिपो को सात नई बसें उपलब्ध कराने के लिए टनकपुर क्षेत्रीय कार्यालय में मांग की गई है। नई बसें मिलने के बाद नए रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा। - धीरज वर्मा, एजीएम, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें