चंपावत। जिले में टीबी मुक्त अभियान के तहत पाटी ब्लॉक को टीबी मुक्त बनाने की तैयारी है। 100 दिन के अभियान के तहत टीमें जगह-जगह जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। वर्तमान में 215 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी हैं।
जिले में 308 टीबी के मरीजों का इलाज चल रहा है। जिला क्षय रोग की टीम मरीजों के लगातार संपर्क में रहती है। मरीजों को नियमित रूप से दवा, खानपान के लिए प्रेरित किया जाता है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सोनाली मंडल ने बताया कि वर्तमान समय में कई लोग ऐसे है जिनकी बीमारी के कारण सामने नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीमारी लाइलाज नहीं है। जागरूकता के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में लोग आशाओं के सामने नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से टीबी मुक्त जिला बनाया जा सकता है। बताया कि वर्तमान में पाटी ब्लॉक को पूरी तरह से टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य है। बता दें कि जिले में 313 ग्राम पंचायतें हैं। अब 98 ग्राम पंचायतों में टीबी मुक्त अभियान चलाया जाना है।