चंपावत। जिला मुख्यालय में श्री राम सेवा समिति मल्लीहाट की ओर से दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। महोत्सव के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर दी गई है।
श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष भगवतशरण राय ने बताया कि रामलीला मंच नागनाथ में महोत्सव का शुभारंभ अष्टमी 30 सितंबर से शुरू होगा। दो अक्तूबर विजयदशमी तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी, नैनीताल के सांस्कृतिक दल लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को पूजा पाठ और सुंदर कार्यक्रम सुबह 10 बजे से होगा। रात आठ बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। एक अक्तूबर को रात आठ बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। दो अक्तूबर तीन बजे से रामलीला मंच नागनाथ से बालेश्वर मंदिर, भैरवा चौराहा होते हुए ज्ञाली सेरान से नागनाथ मंदिर तक राम बारात और शोभा यात्रा निकाली जाएगी। रावण का पुतला भी दहन किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं से राम बारात में शामिल होने की अपील की है। संवाद