फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बनबसा के चंदनी में अपणु बाजार की स्थापना की तैयारी

Fri, 23 May 2025 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। कृषि उत्पादन मंडी समिति ने सीएम के मौखिक निर्देश पर बनबसा के चंदनी स्थित सरकारी भूमि पर महिला स्वयं सहायता समूह के लिए अपणु बाजार की स्थापना और सब्जी प्रोसेसिंग यूनिट के निर्माण कार्य की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

मंडी समिति के प्रशासक एसडीएम आकाश जोशी ने सचिव को प्रस्ताव तैयार कर निदेशालय को भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि चंदनी में महिला स्वयं सहायता समूह के लिए अपणु बाजार और फल सब्जी प्रोसेसिंग यूनिट आवश्यक उपकरण, विद्युत व्यवस्था आदि युक्त निर्माण किया जाना है, इससे महिला स्वयं सहायता समूह को स्थानीय उत्पाद विपणन की सुविधा और उत्पाद को बढ़ावा मिलेगा। मंडी सचिव को अग्रिम कार्रवाई के लिए निर्देशित कर दिया है। प्रस्ताव तैयार कर निदेशालय को भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें