फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराही धाम में बग्वाल मेले की तैयारियां शुरू

Mon, 03 Jul 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
विज्ञापन
बग्वाल मेले की तैयारी को लेकर विचार विमर्श करते मंदिर कमेटी के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध बग्वाल मेला मां बाराही देवीधुरा में तीन अगस्त से शुरू होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। बग्वाल के दिन पाटी, देवीधुरा में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। मेले में आने वाले व्यापारियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। मुख्य बग्वाल मेला सात अगस्त रक्षाबंधन के दिन होगा।

मां बाराही मंदिर प्रांगण में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजकों की बैठक हुई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी रहे। बैठक में तय किया गया कि मेला तीन अगस्त से 15 अगस्त तक होगा। मेले का मुख्य आकर्षण विश्व प्रसिद्ध बग्वाल सात अगस्त को होगी। मां बाराही कमेटी के अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया ने प्रदेश की प्रमुख पहचान बने बग्वाल मेलेे के आयोजन में सभी विभागों से अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाने को कहा।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी ने मेले के दौरान पेयजल, विद्युत, खाद्यान्न विभाग से व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग के अफसरों से कहा कि वन पंचायत क्षेत्र के रास्ते, सड़कों को तत्काल दुरुस्त किया जाए। वन पंचायत की ओर से पूर्व में किए गए कार्यों का शीघ्र भुगतान किया जाए। तय किया कि मेले के दौरान क्षेत्र के विद्यालयों में तीन दिन अवकाश रहेगा। सुरक्षा के लिए पुलिस, राजस्व पुलिस, खुफिया पुलिस की पुख्ता व्यवस्था रहेगी। एसपी आरसी राजगुरु ने बताया कि इस बार शराब पीकर आने वालों के लिए एल्कोमीटर की व्यवस्था की गई है जिससे कि लोग शराब पीकर मेले में कोई उत्पात न मचा सके। कीर्तिबल्लभ शास्त्री ने संचालन किया। बैठक में सीईओ, तहसीलदार ललित मोहन तिवारी, जेई चंद्रशेखर पंत, बसंत बल्लभ, कविराज मौनी, चतुर सिंह मेहता, हयात सिंह, बिशन सिंह, अमित लमगड़िया, ललित पाटनी, त्रिभुवन चम्याल, गिरीश सिंगवाल, गौरव सिंगवाल, राजेंद्र बिष्ट आदि थे ।

बग्वाली वीर अलग रंग के दुपट्टे पहनेंगे
पाटी (चंपावत)। मेले में पिछले वर्ष की भांति भी इस वर्ष अलग खामों के लिए अलग से पगड़ियों की व्यवस्था रहेगी। इसमें वालिक खाम के बग्वाली वीर सफेद, लमगड़िया खाम पीला, गहड़वाल खाम के लोग केशरिया, चम्याल खाम के लोग गुलाबी दुपट्टा पहनेंगे। मेला क्षेत्र की साढ़े पांच किमी की अवधि तक दोपहिया वाहन लाने पर एक हजार रुपये का चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन


पॉलिथीन, थर्माकोल में प्रतिबंध रहेगा
चंपावत। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि मेला क्षेत्र में पॉलिथीन, थर्माकोल का प्रयोग पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों से एक पॉलिथीन का 5000 रुपये, ज्यादा मात्रा में होने पर किलो से आधार पर चालान काटा जाएगा। मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष, पीठाचार्य कीर्तिबल्लभ शास्त्री ने पूर्व के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें