फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा से बचाव को इंसिडेंट रेस्पोंस सिस्टम सक्रिय

Mon, 27 Jun 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत में आपदा प्रबंधन की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत। आपदा प्रभावितों को त्वरित गति से मदद उपलब्ध कराने, आपदा के प्रभावों को न्यूनतम करने के उद्देश्य से सेवन डेस्क सिस्टम को समाप्त कर उसके स्थान पर इंसिडेंट रेस्पोंस सिस्टम (आईआरएस) का गठन किया गया है। एडीएम जेएस राठौर के अनुसार आईआरएस सिस्टम को पुनर्गठित करते हुए जिले में आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण हेतु अधिकारियों, कर्मचारियों के मध्य आपदा के दौरान किये जाने वाले बचाव एवं राहत कार्यों का निर्धारण किया गया है। उन्होंने बताया कि किसी भी आपदा के समय रेस्पोंसिबल ऑफीसर का दायित्व डीएम को, डिप्टी रेस्पोंसिबल अधिकारी का दायित्व एसपी को सौंपा गया है। 
विज्ञापन


ऑपरेशन सेक्शन के अंतर्गत ऑपरेशन सेक्शन चीफ का दायित्व एडीएम को, स्टेजिंग एरिया मैनेजर का दायित्व एसडीएम सदर को, रेस्पोंसिबल ब्रांच डायरेक्टर का दायित्व सेक्शन चीफ इंजीनियर लोनिवि सर्किल चंपावत को, ट्रांसपोर्ट ब्रांच डायरेक्टर का दायित्व एआरटीओ, जिलापूर्ति अधिकारी को सहायता हेतु, रोड ऑपरेशन ग्रुप इंचार्ज का दायित्व अधिशासी अभियंता लोनिवि को, नोडल ऑफीसर एअर ऑपरेशन, एअर ऑपरेशन ग्रुप इंचार्ज का दायित्व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को दिया गया है।

उन्होंने बताया कि आपदा के समय सभी अधिकारी अपने दायित्वों का बखूबी पालन करेंगे। इसके साथ सही, तथ्यपरक सूचनाओं का आदान-प्रदान अपने उच्च दायित्वधारी को करेंगे साथ ही त्वरित गति से घटनास्थल पर पहुंचकर राहत, बचाव कार्य में सहयोग देंगे।                                          
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें