फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गोरलचौड़ मैदान के कायाकल्प की तैयारी

Sat, 13 Jan 2024 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के गोरलचौड़ खेल मैदान का कायाकल्प होगा। गोरलचौड़ मैदान भव्य बनाने के लिए जिला स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। मैदान का कायाकल्प होने के बाद युवाओं को एक बहुउद्देशीय खेल मैदान मिलने की उम्मीद है। इसके लिए शिक्षा विभाग के खेल मैदान और सैनिक कल्याण बोडज़् की कुछ भूमि को खेल विभाग के नाम कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में शिक्षा विभाग का गोरलचौड़ मैदान खेल बारीकियां सीखने का एक मात्र मैदान साधन है। समतल मैदान नहीं होने के कारण कई बार खिलाडिय़ों को चोट लगने का डर बना रहता है। पालिका इसका प्रस्ताव तैयार कर रही है। प्रस्ताव में स्टेडियम भवन, वीआईपी पवैलियन, फूड कोर्ट, पार्किग, हॉकी मैदान, 400 मीटर रनिंग ट्रेक का निर्माण किया जाएगा। इससे पहले शिक्षा विभाग और सैनिक कल्याण बोर्ड की भूमि को पालिका के नाम कराने के लिए कार्यवाही की जा रही है। ईओ नगरपालिका अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि गोरलचौड़ मैदान के प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
बाक्स
लोहाघाट में बन रहा खेल मैदान
चंपावत। खेल विभाग का खेल मैदान लोहाघाट में निर्माणाधीन है। करीब 90 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। मैदान खेल विभाग को मिलने के बाद यहां पर खेल विभाग के लिए प्रतियोगिताओं का संचालन भी आसान होगा। वर्तमान में टनकपुर में ही खेल विभाग के पास स्टेडियम है।
विज्ञापन

कोट
खेल विभाग गोरलचौड़ मैदान में प्रशिक्षण शिविर का संचालन करता है। मैदान की भूमि शिक्षा विभाग की है। जबकि कार्यालय सैनिक कल्याण बोर्ड की भूमि पर स्थित है। जिला प्रशासन दोनों विभागों की भूमि खेल विभाग को हस्तांतरित करने की कार्यवाही का प्रयास कर रहा है। भूमि हस्तांतरित होती है तो खेल प्रतियोगिताएं कराना आसान होगा।
विज्ञापन

भुवन चंद्र पंत, जिला क्रीड़ाधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें