फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ठंड ने बढ़ाई लोगों की दिक्कतें

Sat, 13 Jan 2024 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के विभिन्न स्थानों पर सुबह शाम ठंड पडऩे से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह पाला और शाम को शीतलहर से परेशानियां हो रही हैं। लगातार तापमान में गिरावट आने से लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। चंपावत में सुबह पाला तो दोपहर बाद ठंडी हवाओं से लगातार ठंड बढ़ रही है। शुक्रवार को चंपावत में अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। जिला प्रशासन और नगर पालिका की तरफ से लोगों के लिए नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था की गई है। अलाव जलने से शाम के समय फड़ रेडी और मजदूरों को राहत मिल रही है । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें