फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनएम के न होने से बैरंग लौटी टीकाकरण के आई गर्भवती महिलाएं

विज्ञापन
पाटी उप केंद्र में एएनएम की तैनाती की मांग को लेकर ज्ञापन देते लोग। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। उप स्वास्थ्य केंद्र पाटी में एएनएम न होने से गर्भवती महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को कई घंटे इंतजार के बाद गर्भवती महिलाएं बिना टीका लगाए ही निराश होकर लौटीं। क्षेत्र के लोगों ने रिक्त पड़े एएनएम के पद को शीघ्र भरने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

बुधवार को उप केंद्र पाटी में कई गर्भवती महिलाएं टीकाकरण के लिए पहुंची थीं। केंद्र में एएनएम न होने से उन्हें लंबे इंतजार के बाद मायूस लौटना पड़ा। लोगों का कहना है कि उप केंद्र में पिछले एक साल से एएनएम का पद रिक्त पड़ा हुआ है। तब से अस्थायी व्यवस्था के तहत स्वास्थ्य निरीक्षिका भगवती तिवारी को टीकाकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वास्थ्य निरीक्षिका का हाथ फेक्चर होने से वह बुधवार को नहीं आ पाई, जिससे महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ब्लॉक आशा संगठन की अध्यक्ष ज्योति उपाध्याय के नेतृत्व में महिलाओं ने एएनएम की तैनाती की मांग को लेकर पाटी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. हिमांशु को ज्ञापन दिया। आशाओं का कहना है कि बुधवार को टीकाकरण नहीं किया जाएगा इसकी सूचना पहले आशाओं को नहीं दी गई थी। जिससे गर्भवती महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ी। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपेश पचौली, ममता बिष्ट, धनी देवी, अनीता देवी, पार्वती देवी, माया आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें