फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जिला अस्पताल में अब नहीं होगी गर्भवतियों और बच्चों को इलाज में दिक्कत

Thu, 11 Dec 2025 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में गर्भवतियों और बच्चों को इलाज में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में अब एक-एक और बाल रोग और स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती हो गई। इससे किसी एक चिकित्सक के अवकाश पर जाने पर इलाज प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन

चंपावत जिला अस्पताल में अब तक एकमात्र स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक मजूमदार और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजूनाथ तैनात थे। उनके अवकाश पर जाने से गर्भवतियों को इलाज नहीं मिलता था। बच्चों का इलाज फिजिशियन करते थे। अब एनएचएम के माध्यम से चिकित्सकों की तैनाती कर दी गई है। सेवानिवृत्त बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वामी की तैनाती की गई है। बता दें कि अस्पताल में हर रोज करीब 40 से अधिक महिलाएं इलाज के लिए आती हैं जबकि 50 से अधिक लोग अपने बीमार बच्चों के इलाज के लिए आते हैं।
कोट
एनएचएम के माध्यम से चिकित्सकों की तैनाती की गई है। अब दो-दो बाल रोग और स्त्री रोग विशेषज्ञ तैनात होने के बाद महिलाओं और बच्चों के इलाज में दिक्कत नहीं आएगा। एक के अवकाश पर जाने से दूसरा चिकित्सक अपनी सेवाएं देगा। - डॉ. देवेश चौहान, सीएमओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें