फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गर्भवती दो बार हुई रेफर हल्द्वानी में सामान्य प्रसव

Sat, 15 Feb 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले की एक गर्भवती महिला को दो अस्पतालों में इलाज नहीं मिला। मामला गंभीर बताकर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। जहां गर्भवती का सामान्य प्रसव चिकित्सकों ने कराया।
विज्ञापन

जिले से 55 किमी दूर गरसाड़ी से आई गर्भवती महिला हेमा जोशी (31) को जटिल प्रसव बता कर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। तीन दिन पाटी अस्पताल में इलाज करने के बाद गर्भवती को शुक्रवार को दोपहर में 12 बजे रेफर कर दिया गया। पति प्रमोद जोशी ने बताया कि जिला अस्पताल में शुक्रवार को दोपहर दो बजे अस्पताल पहुंचे। जहां से रात को 10 बजे बताया गया कि प्रसव पीड़ा नहीं उठ रही है, इसलिए हायर सेंटर रेफर करना पड़ेगा। ड्यूटी में तैनात चिकित्सक और स्टाफ नर्स से परिवार ने प्रार्थना करते हुए कहा कि वह गरीब परिवार से हैं। जो भी प्रक्रिया है, उसे पूरा कर लेंगे।
सीएमओ देवेश चौहान ने बताया कि डॉ. नूतन ने गर्भवती महिला का उपचार किया था। गर्भ में पल रहे शिशु की धड़कन बढ़ी हुई थी। इसलिए उसे रेफर करना पड़ा। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी ने कहा कि जिला अस्पताल रेफर केंद्र बनकर रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें