फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरडी जवानों ने परेड का आयोजन कर दी गई सलामी

विज्ञापन
लोहाघाट में पीआरडी जवानों के प्रशिक्षण शिविर के समापन पर मौजूद मुख्य अतिथि। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) और युवा कल्याण विभाग की ओर से संचालित पीआरडी जवानों का 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। सोमवार को युवा भवन में मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने जवानों के प्रशिक्षण का समापन किया। समापन में पीआरडी जवानों ने की ओर से परेड निकाली गई। परेड की सलामी मुख्य अतिथि विधायक फर्त्याल ने ली।
विज्ञापन

उन्होंने पीआरडी जवानों की हौसला आफजाई करते हुए उन्हें ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान पीआरडी जवानों को परेड, फायर फाइटिंग, यातायात, फर्स्ट एड, आपदा आदि का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। ताकि वह कुंभ मेले में अपनी ड्यूटी को बेहतर तरीके से निभा सकें। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। बीओ जसवंत खड़ायत और हरीश जोशी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व डीओ प्रहलाद सिंह मेहता, डीएसओ आरएस धामी, श्याम ढेक, दीपक मेहता, डूंगर सिंह अधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें