फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के रोस्टर से भड़के पीआरडी जवान, किया प्रदर्शन

Sun, 15 Apr 2018 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
नियमित डयूटी देने की मांग को लेकर लोहाघाट में प्रदर्शन करते पीआरडी जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) संगठन ने मौजूदा वित्त वर्ष के पहले महीने अप्रैल से नियमित ड्यूटी नहीं मिलने और ड्यूटी के लिए रोस्टर बनाए जाने पर नाराजगी जताई। पीआरडी जवानों ने नियमित ड्यूटी की मांग करते हुए रविवार को प्रदर्शन किया। साथ ही जल्द ठोस कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।  
विज्ञापन


युवा भवन में पीआरडी संगठन के जिलाध्यक्ष भैरव दत्त जोशी की अध्यक्षता और कमल किशोर के संचालन में हुई बैठक में पीआरडी जवानों ने नए वित्तीय वर्ष से ड्यूटी पर लगाने के लिए रोस्टर सिस्टम बनाने को उनके हितों पर चोट बताया। आरोप लगाया कि अप्रैल से पीआरडी जवानों की मनमाने ढंग से ड्यूटी लगाई जा रही है। इस कारण कई जवान बेरोजगार हो गए हैं। ड्यूटी नहीं मिलने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। जवानों को नियमित ड्यूटी नहीं देने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।  

बाद में इन मांगों को लेकर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल को भी ज्ञापन दिया। प्रदर्शन करने वालों में खीम प्रसाद, मनोज कुमार, नारायण सिंह, सुनील प्रसाद, कैलाश जोशी, ओमप्रकाश, दिनेश मेहता, कमल किशन, प्रकाश राम, प्रहलाद सिंह मेहता, मनोज चौबे, रवींद्र मेहता, खीमानंद जोशी आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें