फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मां से बग्वाली वीरों को सकुशल बगवाल संपन्न कराने की कामना

Sat, 09 Aug 2025 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
देवीधुरा में मां वाराही की पूजा अर्चना करते चारों खामों के मु​​खिया और थोकों के लोग।स्रोत:आयोजक
विज्ञापन
देवीधुरा। पाटी ब्लाॅक के मां वाराही धाम में शनिवार को सुबह सात बजे से पीठाचार्य कीर्ति बल्लभ जोशी ने मंत्रोच्चार के साथ चार खामों (वालिक, लमगड़िया, चम्याल व गहड़वाल,) के मुखियाओं और सात थोकों के लोगों के साथ वज्र वाराही, मां सरस्वती, और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

पूजा में विश्व कल्याण के साथ मां से बग्वाली वीरों को सकुशल बगवाल संपन्न कराने की कामना की गई। पूजा में लमगड़िया खाम के मुखिया वीरेंद्र लमगड़िया, वालिक खाम के मुखिया बद्री सिंह, गहड़वाल खाम के मुखिया त्रिलोक सिंह, चम्याल खाम के मुखिया गंगा सिंह सहित लाल सिंह, दीवान सिंह,नरेश सिंह, भूपाल सिंह, मनोज सिंह, नंदन सिंह, मनोज सिंह, विमल सिंह, महेश चंद्र पुजारी, हरीश चंद्र पुजारी, गोकुल चंद्र, हेम चंद्र, राजेंद्र जोशी, चतुर सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें