फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक परिवार को घर-घर नल और नल-नल पानी पहुंचे

विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में मौजूद अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने अधिकारियों से कहा कि वर्ष 2022 तक प्रत्येक परिवार को घरेलू पेयजल संयोजन देने की कार्ययोजना तैयार करें।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को ग्रामों का चयन कर ग्रामीण परिवारों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कहा कि प्रत्येक परिवार को घर-घर नल और नल-नल तक पानी पहुंचे। डीएम एसएन पांडेय ने कहा कि कम शुल्क पर प्रत्येक परिवार को प्रतिदिन 55 लीटर पानी नियमित रूप से मिल सकें, यही जल एवं स्वच्छता मिशन का उद्देश्य है। उन्होंने पेयजल निगम, जल संस्थान और स्वजल विभागों को आवंटित ग्राम वार लक्ष्यों में समानता नहीं होने पर फिर से लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बिलाल यूनुस ने पावर प्वाइंट के माध्यम से बताया कि ग्रामीण परिवारों को तीनों कार्यदायी संस्थाओं की ओर से ग्राम आवंटित किए गए हैं।
बैठक में सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, डीएफओ केएस बिष्ट, सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी, मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित, सिंचाई विभाग के ईई एससी रावत, उत्तराखंड पेयजल निगम डीडी जोशी, डीपीआरओ सुरेश बैनी, सहायक अभियंता राजेश गुप्ता, एमएस मनराल, धीरज जोशी, किशोर मेहता, नवल किशोर रौतेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें