फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीपुरा की ग्रामप्रधान ने प्रधानमंत्री को दिए ज्ञापन

Sat, 30 Apr 2016 12:20 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री से मिले प्रधान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। जमशेदपुर में 24 अप्रैल को आयोजित राष्ट्रीय पंचायत दिवस में देवीपुरा की ग्रामप्रधान माला देवी ने भी प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में उन्हें बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे।
विज्ञापन


क्षेत्र के दूरदराज के गांव देवीपुरा की ग्रामप्रधान को दूसरी बार इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का अवसर मिला। ग्रामप्रधान माला ने बताया कि उन्होंने बनबसा, आसपास की ग्रामीण समस्याओं को उठाया। प्रधानमंत्री को दिए ज्ञापन में उन्होंने मझगांव में वन भूमि पर मालिकाना हक देने, इंदिरा आवास सुविधा देने, शौचालय निर्माण कराने, पेयजल को ओवरहेड टैंक बनाने की मांग रखी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें