फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीपी मोड हटाने को लेकर 25वें दिन भी दिया धरना 

Thu, 25 Aug 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
पीपीपी मोड का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पीपीपी मोड से हटाने और ट्रामा सेंटर चालू करने की मांग को लेकर तहसील परिसर में चल रहा व्यापार संघ का धरना, प्रदर्शन बृहस्पतिवार को 25वें दिन भी जारी रहा। नगर, ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं।
विज्ञापन


बाराकोट के ब्लॉक प्रमुख निर्मल माहरा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, जीवन मेहता, सुरेंद्र बोहरा ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान चांद सिंह बोहरा के नेतृत्व में मंगोली गांव से आए लोगों ने धरना दिया।

धरना देने वालों में सरपंच विक्रम सिंह बोहरा, इंद्र सिंह बोहरा, नवीन कुमार, नीरज कुमार, जीवन राम, प्रेम सिंह आदि थे, जबकि व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय, तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी, गोविंद वर्मा, प्रकाश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें