सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पीपीपी मोड से हटाने और ट्रामा सेंटर शुरू करनेे की मांग को लेकर चल रहा धरना 24वें दिन भी जारी रहा।
तहसील परिसर में वन पंचायत भवन के बाहर चल रहे धरना को विभिन्न क्षेत्रों के लोगों की ओर से समर्थन दिया जा रहा है। गर्वमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाईजेशन के जिलाध्यक्ष हयात सिंह तड़ागी, महामंत्री बची सिंह रावत ने आंदोलन को समर्थन दिया।
बुधवार को जिला पंचायत सदस्या सुषमा फर्त्याल, नीमा फर्त्याल, रीता फर्त्याल, गिरीश फर्त्याल, ललित सिंह, रेखा बोहरा, भीम सिंह देव, कैलाश बिष्ट, शांति देवी, किरन करायत, चंद्रा फर्त्याल, विनोद ढेक, हिना करायत, मीनाक्षी जोशी, निर्मला अधिकारी, श्याम ढेक, नवीन बोहरा, प्रकाश माहरा आदि ने धरना देकर आंदोलन को समर्थन दिया। व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय, रीता गहतोड़ी, प्रकाश जोशी, पूरन उप्रेती आदि का कहना था कि जब तक उनकी दो सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होती उनका आंदोलन जारी रहेगा।