पाटी ब्लाक के बरसी मंगललेख रमक सड़क में बने गड्ढे।स्रोत:ग्रामीण
रीठा साहिब (चंपावत)। पाटी ब्लाॅक के रीठा साहिब क्षेत्र की बरसी मंगललेख रमक सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही है।
पीएमजीएसवाई की बरसी मंगललेख रमक सड़क से बारसी, मंखललेख, रमक, कोटा, सिरना पोखरी, सल्यानी सहित अन्य गांव की 10 हजार से अधिक की आबादी आवाजाही करती है। साथ ही सड़क से ढोली गांव, देवीधुरा, वल्का और शहरफाटक के लिए भी आवाजाही होती है। इससे कम समय में लोग नैनीताल पहुंच जाते हैं। वर्तमान में यह सड़क जर्जर हाल में है। सड़क से गर्भवतियों और बीमार लोगों को लाने ले-जाने में काफी परेशानी होती है।
जेई मनोज ओली ने बताया कि शासन से बजट न मिलने के कारण डामरीकरण और मरम्मत का कार्य रुका हुआ है। उन्होंने बताया कि बजट आते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। वहीं पीएमजीएसवाई के ईई भुवन चंद्र नैनवाल ने बताया कि सड़क को लोक निर्माण विभाग को दे दी है। डामरीकरण लोनिवि कराएगा जबकि सड़क किनारे दीवार सहित अन्य कार्य पीएमजीएसवाई की ओर से कराए जाएंगे। संवाद