फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दिन दहाड़े आबादी में तेंदुआ दिखने से लोग दहशत में

Wed, 10 Jul 2024 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के रैघांव में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। दिन दहाड़े तेंदुए के आबादी में दिखने से लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। ग्राम प्रधान नेहा अधिकारी, धन सिंह अधिकारी ने बताया कि दो दिन पूर्व तेंदुए ने लोगों की 18 बकरियों को मार दिया था। अब तेंदुआ दिन में ही आबादी क्षेत्र में दिख रहा है। इससे लोग घास, लकड़ी के लिए जंगल जाने से डर रहे हैं और शाम होते ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं। ग्राम प्रधान नेहा ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए से निजात दिलाने की मांग की है। काली कुमाऊं वन क्षेत्र के रेंजर राजेश कुमार जोशी ने बताया कि ग्रामीणों की सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं। रेंजर ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें