चंपावत। वन विभाग के भिंगराड़ा रेंज में एक ग्रामीण ने घुरड़ को मार डाला। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने आरोपी को दबोच वन्य जंतु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही जिस बंदूक से घुरड़ को मारा था, उसे भी सीज कर दिया गया है।
एसडीओ एमएस सिमियां ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने भिंगराड़ा रेंज के चौड़ाख्याली गांव से घुरड़ को मारने वाले प्रेम सिंह को दबोचा। मौके से घुरड़ का मीट भी बरामद हुआ है। बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम ने प्रेम सिंह की बंदूक को भी जब्त कर लिया है।