फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर डाउन होने से पांच डाकघरों में कामकाज ठप

विज्ञापन
चंपावत में सर्वर डाउन होने से डाकघर में प्रभावित रहा कामकाज। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। डाक विभाग का सर्वर चार दिनों से डाउन है। इस कारण जिले के पांच डाकघरों में आरडी, एसबी, एफडी सहित पीएलआई संबंधी बैंक, बीमा कार्य नहीं हो सका। अधिकारियों को बताने के बाद भी सर्वर या नेटवर्किंग को नहीं सुधारा जा सका। इससे जिले के चंपावत, लोहाघाट, बाराकोट, पाटी और खेतीखान डाकघरों में सन्नाटा पसरा है। खाताधारक डाकघर पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इससे उनके अनमोल समय और किराए की बर्बादी हो रही है जबकि लेन-देन न होने से डाकघर का लाखों का कारोबार भी कम हो गया है। खाताधारक राजेंद्र गहतोड़ी ने विभागीय अधिकारियों से समस्या सुलझाने की मांग की है। वहीं पोस्टमास्टर ईश्वरी दत्त जोशी ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। जल्द ही समस्या सुलझाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें