फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: तेज हवाएं व ओलावृष्टि की आशंका, प्रशासन अलर्ट; एडीएम ने जनता से सावधानी बरतने की अपील की

Tue, 07 Apr 2026 05:35 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

मौसम विभाग ने जनपद में तेज हवाओं, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी करते हुए प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मौसम विभाग ने बुधवार को जनपद में तेज हवाओं, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि की आशंका जताई है। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने इस पूर्वानुमान के मद्देनजर जनता से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा या उससे अधिक 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अपर जिलाधिकारी ने जनपद की जनता से आवागमन में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही उन्होंने संबंधित तहसील, आपदा कंट्रोल रूम और जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र को क्षति संबंधी सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान करने के निर्देश दिए। सभी नामित नोडल अधिकारियों को भी हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और एडीबी जैसे विभागों को किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने पर उसे तुरंत खुलवाने के निर्देश दिए गए हैं। समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारियों को अपने तैनाती क्षेत्र में बने रहने को कहा गया है। सभी अधिकारी आवश्यक सामग्री जैसे टॉर्च, छाता, हेलमेट और अन्य उपकरण अपने वाहनों में अपने साथ रखेंगे।

टोल फ्री नंबर पर कर सकते हैं संपर्क

विज्ञापन

सभी चौकी और थाने आपदा संबंधी उपकरणों और वायरलेस सेट सहित हाई अलर्ट पर रहेंगे। किसी भी प्रकार की सूचना के लिए जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के फोन नंबर 05942 231178/79/81 और टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है। राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 0135- 2710335, 2710334 पर भी सूचना दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें