फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अब मुरादाबाद मंडल के बिलपुर स्टेशन पर भी रुकेगी त्रिवेणी एक्सप्रेस

Fri, 04 Aug 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर से सिगरौली के बीच चलने वाली त्रिवेेणी एक्सप्रेस अब मुरादाबाद रेल मंडल के बिलपुर स्टेशन पर भी रुकेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए यह फैसला लिया है। गोरखपुर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के बिलपुर रेलवे स्टेशन को अब टनकपुर-सिगरौली के बीच चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस का नया स्टापेज बनाया गया है। यह नया स्टापेज छह अगस्त से प्रायोगिक तौर पर प्रभावी रहेगा। उन्होंने बताया कि छह अगस्त से सिंगरौली से टनकपुर जाने वाली ट्रेन 15073 सिगरौली जाने वाली ट्रेन सात अगस्त को 11:29 बजे बिलपुर स्टेशन पर रुकेगी और 11:30 बजे वहां से रवाना होगी। इसी तरह टनकपुर से सिगरौली जाने वाली ट्रेन 15074 सात अगस्त से सुबह 11:59 बजे बिलपुर स्टेशन में रुककर 12 बजे वहां से रवाना होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें