फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बनबसा पचपकरिया में जलभराव से लोग परेशान

Fri, 04 Aug 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बनबसा पचपकरिया में हुआ जलभराव। स्रोत:ग्रामीण - फोटो : Source
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बारिश से एनएच किनारे सड़क के निचले हिस्से स्थित बनबसा पचपकरिया में जलभराव हो गया। जिससे लोग घंटों परेशान रहे। छोटे बच्चों का घरों से निकलना दूभर हो गया।
विज्ञापन


बरसात से पचपकरिया में एनएच किनारे कई घरों में बरसाती पानी के प्रवेश करने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि बरताती पानी की निकासी नही होने से कुछ घंटों तक वहां जलभराव के हालत बने रहे। बरसाती पानी उतरने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीण राजेंद्र कुमार, शेखर बिष्ट, किशोर, रमेश, प्रदीप आदि ने प्रशासन से बरसाती पानी के निकास को लेकर पुख्ता बंदोबस्त करने की मांग उठाई है। संवाद
.............
बनबसा में हुई 32 एमएम वर्षा

बनबसा (चंपावत)। शुक्रवार को बनबसा में 32 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई। बनबसा शारदा बैराज प्रभारी जेई रोहित चौधरी ने बताया कि पिछले चौबीस घंटे में 32 एमएम बारिश हुई। बनबसा में दोपहर 12 बजे शारदा नदी का जलस्तर 81915 क्यूसेक रहा। प्रातः छह बजे टनकपुर किरोड़ा नाले के उफान पर में आने से शारदा नदी का जलस्तर 128975 क्यूसेक पहुंच गया था। प्रात: सात बजे नदी का जलस्तर 86943 क्यूसेक रह गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें