फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पुलिस कर्मियों ने श्रमदान से क्षतिग्रस्त सड़क ठीक की

Fri, 11 Aug 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। भारी बारिश से पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड के पास क्षतिग्रस्त सड़क पर पुलिस कर्मियों ने श्रमदान कर सेवा की मिसाल पेश की। इस दौरान सड़क किनारे सुरक्षात्मक कदम उठाने के साथ लोगों को जागरूक किया गया। बुधवार शाम हुई मूसलाधार बारिश में पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड के पास सड़क धंस गई थी। कुछ दुकानें भी क्षतिग्रस्त हुई थीं। शुक्रवार को थाना प्रभारी मनीष खत्री के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने सड़क पर यात्रियों और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए स्प्रिंग पोस्ट, वार्निंग टेप, कॉशन टेप आदि लगाए। श्रमदान कर धंसाव वाले स्थान पर पत्थरों को भरा गया। थाना प्रभारी ने वाहन चालकों से आपदा को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने के लिए कहा। उन्होंने आपदा के वक्त सड़क क्षतिग्रस्त होने की सूचना पुलिस को देने की अपील की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें