फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अब 63 करोड़ से हाईटेक बनेगा चंपावत का रोडवेज स्टेशन

Mon, 25 Aug 2025 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय का रोडवेज स्टेशन 63 करोड़ की लागत से हाईटेक बनाया जाएगा। पार्किंग के साथ शॉपिंग कांप्लेक्स भी स्टेशन में नजर आएगा।
विज्ञापन

सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर जीसी पंत ने बताया कि शासन को 87 करोड़ की लागत का प्रस्ताव भेजा था। डीएफसी होने के बाद शासन ने इसकी कॉस्ट कम करने की बात कही। इसमें मल्टीप्लेक्स को हटाया गया है।
उन्होंने बताया कि 63 करोड़ का रिवाइज प्रस्ताव बनाकर प्राधिकरण से स्वीकृत कराकर शासन को भेज दिया है। बताया कि आधुनिक रोडवेज स्टेशन में बेसमेंट में 100 वाहनों की पार्किंग होगी। बस स्टेशन में 14 बसें पार्क होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले छह बसों की पार्किंग की सुविधा थी। इस स्टेशन के टॉप फ्लोर में 30 दुकानें बनाई जाएंगी। स्वीकृति मिलने के बाद काम किया जाएगा। बता दें कि रोडवेज स्टेशन को आधुनिक बनाने का काम मुख्यमंत्री घोषणा में है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें