चंपावत। टनकपुर के पूर्णागिरि क्षेत्र में सेलागाड़ पुल का निर्माण किया जाएगा। करोड़ों की लागत से बनने वाले पुल के निर्माण से आवाजाही श्रद्धालुओं के लिए आसान होगी। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत सेलागाड़ में पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति पूर्व में मिल गई थी। लोनिवि ने पुल निर्माण के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है। पुल निर्माण के बाद बरसात के मौसम में श्रद्धालुाओं और लोगों की आवाजाही सुगम होगी। लोनिवि के सहायक अभियंता मदन मोहन ने बताया कि पुल 40 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा होगा। इसके निर्माण के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। मेले के दौरान यह पुल लाइफ लाइन का काम करेगा। उन्होंने बताया कि बाटनागाड़ में भी पुल निर्माण की कार्रवाई गतिमान है। दोनों पुल बनने के बाद बारिश में आवाजाही बाधित नहीं होगी। श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर सकेंगे। संवाद