फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पिरूल खरीदने का पांच साल का हुआ समझौता

Mon, 28 Apr 2025 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में वन विभाग और किच्छा के एक उद्योगपति के मध्य पिरूल खरीदने को लेकर समझौता हो गया है। इससे जिले की महिलाओं को रोजगार मिलने के साथ ही जिले में वनाग्नि की घटनाओं में कमी होगी। जिले के लोगों को पिरूल के जरिए रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन


जिले में पिछले साल लोगों से पिरूल तीन रुपये प्रति किलो खरीदा जाता था। इस बार 10 रुपये किलो खरीदा जा रहा है। पिरूल की कीमत बढ़ने से लोगों में काफी उत्साह है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को पिरूल के माध्यम से रोजगार मिल रहा है। इससे फायर सीजन में जंगलों में आग नहीं लगेगी और लोग अधिक से अधिक संख्या में पिरूल एकत्रीकरण करने का काम करेंगे। जंगल में पड़ा रहने वाला पिरूल लोगों के लिए आय का जरिया बन रहा है। सरकार की इस पहल से लोगों के चेहरे खिल गए हैं।

वन विभाग और किच्छा के एक उद्योगपति के बीच पिरूल खरीदने का पांच साल का समझौता हो गया है। जिले महिलाओं की ओर से पीरूल एकत्रित किए जा रहे हैं। विभाग महिलाओं से 10 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से पिरूल खरीद रहा है। इससे महिलाओं को रोजगार के साथ आय भी हो रही है। -डॉ. नवीन चंद्र पंत डीएफओ,चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें