फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तड़ीगांव-रावलगांव मार्ग पर डामरीकरण का कार्य शुरू

Fri, 06 Jun 2025 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाॅक के तड़ीगांव-रावलगांव सड़क पर तड़ीगांव के समीप वर्षों से बदहाल मार्ग पर डामरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। डामरीकरण का कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए लोनिवि का आभार जताया।
विज्ञापन

मनोज गड़कोटी, भीम सिंह अधिकारी, प्रकाश चंद्र, गोपाल सिंह, दीपक सिंह ने बताया कि तड़ीगांव के पास करीब 600 मीटर मार्ग लंबे समय से बदहाल था। लोगों, स्कूली बच्चों, बीमारों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
ग्रामीणों ने बताया कि मोटर मार्ग में डामरीकरण के बाद से दोपहिया और चौपहिया वाहन चालकों को सुविधा मिली है। नारायण सिंह, नवीन चंद्र, खिलानंद पंत, कैलाश चंद्र ने बताया कि इस मार्ग से पाड़ासोंसेरा, सुराकोट, रावलगांव, लोहाश्री, इजड़ा, दैगांव, सूरी और बेबड़ी जैसे कई गांवों को जोड़ता है।
विज्ञापन

जर्जर स्थिति के कारण इस मार्ग पर विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को रोजाना खतरा बना रहता था। कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी थीं। अब डामरीकरण से जहां यातायात सुगम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें