टनकपुर (चंपावत)। नगर की आंतरिक सड़कों को हॉट मिक्स करने का कार्य तेज हो गया है। 7.75 किमी आंतरिक सड़कों में करीब 65 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है।
लोनिवि एई लक्ष्मण सिंह सामंत ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर की आंतरिक सड़कों को हाॅटमिक्स बनाने को लेकर 5.99 करोड़ रुपये की घोषणा की थी। सीमेंट रोड, अस्पताल रोड, शारदा घाट रोड, मुख्य बाजार आदि तक हाट मिक्स कर दिया है। अब एफसीआई मार्ग को हॉट मिक्स करने का कार्य किया जा रहा है। इससे आंतरिक सड़कें गड्ढा मुक्त हो जाएंगी और आवाजाही सुगम होगी। संवाद