चंपावत। डीएम नवनीत पांडे के निर्देशानुसार जिले में सभी ब्लॉकों में यूसीसी के तहत पंजीकरण के लिए गांव-गांव शिविरों का आयोजन जारी है। मंगलवार को जारी रोस्टर के अनुसार ग्राम पंचायत बिरगुल, नायकगोठ, बनबसा, गंवाई और बाराकोट में यूसीसी शिविर का आयोजन किया गया। दूसरे चरण में यूसीसी शिविर में 37 पंजीकरण हुए। इसमें ग्राम पंचायत बिरगुल में पांच यूसीसी पंजीकरण, नायकगोठ में नौ, बनबसा में पांच, गंवाई में 13 और बाराकोट में पांच यूसीसी के तहत पंजीकरण हुए। संवाद