फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बर्फ की चादरों और तपते रेगिस्तान में जन्म लेता है सच्चा हिमवीर

Fri, 30 May 2025 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। तीन दिनी दौरे पर पहुंचे आईटीबीपी 36वीं वाहिनी के महानिरीक्षक (डीआईजी) रवि कुमार ने हिमवीरों को ऊर्जा से भर दिया। परेड की सलामी लेते हुए उन्होंने कहा हमारे हिमवीर वही हैं, जो विषम परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए मातृभूमि की रक्षा में तैनात रहते हैं। कहा कि सच्चा हिमवीर बर्फ की चादरों और तपते रेगिस्तान में जन्म लेता है।
विज्ञापन

डीआईजी ने बटालियन के डेमो स्टेशन, गोदाम, बैरक, मेस और एमटी सेक्शन का निरीक्षण किया और हिमवीरों से आत्मीय संवाद स्थापित किया।उन्होंने हिमवीर वाइफ्स वेलफेयर एसोसिएशन की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन न केवल सैनिकों बल्कि उनके परिवारों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा में भी अग्रणी है। कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ हालिया अभियान में सैनिकों की वीरता से जिस प्रकार देशवासियों ने सैनिकों और उनके परिवारों को सम्मान दिया है, वह हमारी सामूहिक शक्ति का परिचायक है।
सीमावर्ती क्षेत्रों में रोजगार सृजन के लिए एक नई पहल की जा रही है। इसके तहत स्थानीय लोगों को आईटीबीपी आवश्यक प्रशिक्षण देकर उनके उत्पाद खरीद रही है। उन्होंने हिमवीरों को सदा सतर्क और सजग रहने का आह्वान करते हुए कहा हमें हमेशा यह मानकर ड्यूटी करनी है। दुश्मन हमारे सामने खड़ा है। तभी हम हर चुनौती से पहले ही निपटने को तैयार रहेंगे। इस दौरान आईटीबीपी के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें