फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: विश्व पर्यावरण दिवस पर होगा वृहद पौधरोपण

Fri, 30 May 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। कलक्ट्रेट आपदा परिचालन केंद्र सभागार में उत्तराखंड वन पर्यावरण सलाहकार समिति उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय की अध्यक्षता में पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान जिले में वृहद पौधरोपण का निर्णय लिया। कहा कि पर्यावरण दिवस पर जो भी पौध लगाए जाएं उनकी देखभाल अवश्य हो। कोई भी पेड़ ना सूखे उसकी जिम्मेदारी भी तय हो। प्रत्येक पौधा अनमोल है।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. गणेश सिंह खाती कहा कि मुख्य कार्यक्रम ग्राम पंचायत कुलेठी के जूनियर हाईस्कूल में आयोजित होंगे। ग्राम स्तर, निकाय स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। कहा कि पूर्णागिरि में स्वच्छता, पॉलिथीन मुक्त अभियान जिला पर्यटन अधिकारी, सुलभ इंटरनेशनल की ओर से आयोजित किया जाएगा। हर बूथ में 10 पौधे लगाए जाएंगे। डीएफओ डॉ. एनसी पंत ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा समाज के प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। इस दौरान एडीएम जयवर्धन शर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट, डीडीओ दिनेश सिंह दिगारी, सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी, एसीएमओ डॉ. चंद्र शेखर भट्ट, जिला आयुर्वेद अधिकारी आनंद गुसाईं आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें