फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बाल श्रम और बाल विवाह को बतया अपराध

Wed, 14 May 2025 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भवदीप रावते के निर्देश पर मंगलवार को पीएलवी सदस्यों ने डेविड पेंटर हाईस्कूल में विधिक साक्षरता शिविर लगाया। शिविर में बाल श्रम निषेध अधिनियम 1986, बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों के विस्तार से समझाया। बताया कि 14 वर्ष से कम आयु तक के बच्चों से किसी भी तरह का श्रम कराना अपराध है।
विज्ञापन

श्रमिकों के बच्चों के लिए श्रम विभाग से संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां भी दी। पॉक्सो एक्ट 2012, किशोर न्याय अधिनियम 2015 के प्रावधानों की भी जानकारी दी। इसके बाद जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें करीब 250 लोगों ने शिरकत की। यहां पीएनवी अर्जुन सिंह, दीपा देवी, बबीता, पूजा शर्मा, हरिप्रिया जोशी, प्रकाश आर्या आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें