फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि मेले के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चपावत)। होली के अगले दिन 11 मार्च से शुरू हो रहे उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध पूर्णागिरि मेले के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारी पूरी कर ली है। ठुलीगाड़ और काली मंदिर में स्थापित होने वाले अस्थायी चिकित्सा कैंपों में डॉक्टर और फार्मासिस्टों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि 11 से 31 मार्च तक ठुलीगाड़ कैंप में डॉ. दानिश कौसर, फार्मासिस्ट अनिल कुमार वर्मा को और काली मंदिर कैंप में डॉ. देवेश पांडेय, फार्मासिस्ट अनिल कुमार गड़कोटी की ड्यूटी लगाई गई है। एक से 18 अप्रैल तक ठुलीगाड़ कैंप में डॉ. गौरव ओली, फार्मासिस्ट रोशन लाल, काली मंदिर कैंप में डॉ. राकेश जोशी, फार्मासिस्ट दलीप सिंह राणा तैनात रहेंगे। 19 अप्रैल से सात मई तक ठुुलीगाड़ कैंप में डॉ. जुनैद कमर, मृत्युंजय वर्मा, काली मंदिर कैंप में डॉ. आशीष कुमार सिंह, फार्मासिस्ट संजय कुमार, आठ से 26 मई तक ठुलीगाड़ में डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार यादव, फार्मासिस्ट प्रीतल लाल, काली मंदिर में डॉ. अमन आलम, फार्मासिस्ट संजय विश्वकर्मा, 27 मई से मेला समाप्ति तक ठुलीगाड़ चिकित्सा कैंप में डॉ. शहजाद खान, फार्मासिस्ट दीपक गिरी गोस्वामी, काली मंदिर चिकित्सा कैंप में डॉ. मनीष बिष्ट, फार्मासिस्ट अतुल हैरिश की ड्यूटी लगाई गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी को समय-समय पर मेला अवधि में खाद्य सामग्रियों की जांच एवं गुणवत्ता का निरीक्षण करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें